RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:शीतलहर में जिला प्रशासन की मानवीय सरोकार।

धुरकी में 45 दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण, ठंड से मिली राहत।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )05 जनवरी।कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धुरकी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत 45 दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीतलहर के दौरान दिव्यांगजनों को ठंड से सुरक्षित रखना और उन्हें राहत प्रदान करना था। कंबल वितरण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनकी आवश्यकताओं को भी जाना।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी  विमल कुमार सिंह, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी तथा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन की इस पहल को संवेदनशील और सराहनीय बताया।
जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद, दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों के लिए आगे भी राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी व्यक्ति को ठंड के कारण किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रांची:रोटरी क्लब रांची नॉर्थ ने मनाया अपना 41वा स्थापना दिवस,नए सत्र के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरो ने ली शपथ।

rktvnews

बिहार : उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने पेश किया बजट।

rktvnews

जिलाधिकारी ने औद्यौगिक क्षेत्र में बने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर सभी लोगों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment