RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जगदीशपुर के वीर कुंवर सिंह संग्रहालय एवं पार्क के आधुनिकीकरण एवं पुनर्विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने पर मंथन।

डीएम ने पदाधिकारियों संग संग्रहालय एवं पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह संग्रहालय एवं वीर कुंवर सिंह पार्क, जगदीशपुर के आधुनिकीकरण/पुनर्विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संग्रहालय एवं पार्क परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए अधिक आकर्षक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बनाना रहा। बैठक के दौरान संग्रहालय के समग्र विकास, आधुनिक प्रदर्शनी व्यवस्था, संरचनात्मक सुधार, आगंतुक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ पार्क परिसर में स्थित तालाब क्षेत्र के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी, भोजपुर संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीर कुंवर सिंह संग्रहालय एवं पार्क का स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संग्रहालय के पुनर्विकास हेतु कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को प्रस्ताव भेजने तथा संग्रहालय को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर वीर कुंवर सिंह के गौरवशाली इतिहास एवं योगदान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क के पुनर्विकास हेतु पर्यटन विभाग के माध्यम से कार्य कराए जाने का मार्गदर्शन किया, जिसमें लाइट एंड साउंड सिस्टम के माध्यम से वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन, कैफेटेरिया निर्माण, डायनेमिक लाइटिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने पार्क परिसर में स्थित तालाब के पुनर्निर्माण/पुनर्विकास हेतु बाउंड्री वॉल निर्माण, लाइटिंग सिस्टम, समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रस्तावित सभी कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र स्वीकृति एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अनुपालन और रिपोर्टिंग के आधार पर भारत को रक्‍त चंदन की महत्वपूर्ण व्यापार प्रक्रिया की समीक्षा से हटा दिया गया है।

rktvnews

भोजपुर: एससी-एसटी कांड का 60 दिनो के अंदर निस्तारण करें अनुसंधानकर्ता: एसपी प्रमोद कुमार यादव

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नये भवन का उद्घाटन।

rktvnews

सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख।

rktvnews

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का दिया गया आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment