पटना/बिहार 15 सितंबर।जिलाधिकारी, पटना द्वारा लोक शिकायतों एवं सेवा शिकायतों में अपीलीय मामलों की सुनवाई एवं उसका निवारण किया गया। शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरतने के आरोप में अंचल अधिकारी, फुलवारीशरीफ पर ₹ 2,500 का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही, बख्तियारपुर के अंचल अधिकारी तथा अंचल कार्यालय के स्थापना लिपिक का वेतन स्थगित रखने और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंडारक से कारण-पृच्छा करने का आदेश दिया गया।
