RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नव वर्ष पर बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम जलार्पण के पुख्ता इंतजाम: उपायुक्त

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बाबा मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त बनाने का दिया निर्देश।

मंदिर प्रांगण व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)01 जनवरी।नव वर्ष के आज पहले दिन की वजह से आज के दिन की महत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में नव वर्ष को लेकर बाबा मंदिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बाबा मंदिर पहुच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए चल रही गतिविधियों आदि का जायज लिया। साथ ही मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में सुलभ जलार्पण को लेकर की गई व्यस्थाओं का उपायुक्त ने जायजा लिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया, ताकि मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। आगे उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन व थर्मोकॉल की जगह दोना पत्तल, मिट्टी, बॉस के डलिया का उपयोग करने के अलावा मंदिर के संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए। साथ हीं उपायुक्त द्वारा नव वर्ष की शुभकामना देते हुए जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था को कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सावन में कजरी गायन से प्रकृति हुई सुगंधित।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने गीता प्रेस गोरखपुर को “गांधी शांति- 2021” पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय मलेरिया समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: 30 सितंबर तक जिले में लगेंगे 14 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट, डीएम ने दिए निर्देश।

rktvnews

खतरा बढ़ल आजादी पर

rktvnews

भोजपुर:बहियारा गाँव में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment