RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)31 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की और सुखमय, स्वस्थ और सफल सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद, नाजीर दीपक साहा, आशुलिपिक- उपेंद्र रजक, सुनील सेठी, अनुसेवी वंदना देवी, साबू देवी एवं थॉमस तिरू शामिल थे।
इस अवसर पर एसओआर राहुल जी आंनद जी, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, एसडीएम धालभूम चन्द्रजीत सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा और कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और सौहार्द के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन उपस्थित सभी लोगों की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की गई।

Related posts

भोजपुर:बैसाखी पूर्णिमा पर सदाफल देव आश्रम में हवन-यज्ञ सत्संग का हुआ आयोजन।

rktvnews

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर में संविधान दिवस पर युवा राजद का ग्राम चौपाल।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

InfoComm India 2025: एआई और इमर्सिव एवी टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के बीच विज़िटर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment