RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर कंबलों का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)30 दिसंबर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा वृद्ध, निराश्रित एवं अन्य योग्य लाभुकों के बीच लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है।
उपायुक्त द्वारा बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जरूरतमंद व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से कंबल पहुंचाया जाए, ताकि शीतलहर के दौरान किसी भी व्यक्ति को कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके तहत शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, आश्रय गृहों एवं चिन्हित बस्तियों में कंबल वितरण किया जा रहा है।
उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए अपने स्वास्थ्य की विशेष सावधानी बरतें, गर्म एवं ऊनी वस्त्रों का उपयोग करें, अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें तथा बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, प्रमुख चौक-चौराहों में संध्या के समय अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है।

Related posts

सर्वनाश सगाई वंश विनाश

rktvnews

सारण:लोक सभा चुनाव के लिए इवीएम का पूरक रैंडमाइजेशन राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सम्पन्न,बचे हुए शेष मशीनों को भी विधानसभा को किया गया आवंटित।

rktvnews

वित्‍त वर्ष 2023-24 में भारत की वास्‍तविक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत और नॉमिनल वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत रही है

rktvnews

भोजपुर:आरा सीओ के खिलाफ मुख्मंत्री को पत्र।

rktvnews

मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक,पैरा शूटिंग में उभरता सितारा।

rktvnews

मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment