RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में शाहाबाद हीरोज ने जमाया कप पर कब्जा।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 -26 का फाइनल आज महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के खेल मैदान पर शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बिच खेला गया। मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा मैच की शुरूआती क्षण के 19 मिनट में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा के खिलाड़ी प्रदुमन कुमार ने आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के रक्षा पंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल कर दिया। इस तरह शाहाबाद हीरोज मैच में एक गोल से आगे हो गई अभी शाहबाद हीरोज के खिलाड़ियों की खुशी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि बेरथ टीम के खिलाड़ी अंशु कुमार ने मैच के 26 वे मिनट में धावा बोलते हुए अपनी टीम के लिए शानदार गोल कर दिया इस तरह दोनों टीम बराबरी पर आ गई। मध्यांतर तक दोनों टीम एक गोल से बराबरी पर रही।गलत खेल खेलने के लिए निर्णायक राजकुमार के द्वारा शाहाबाद हीरोज टीम के डिफेंडर खिलाड़ी उत्तम कुमार को बेरथ टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 3 को 20 मिनट में जर्सी नंबर 6 पवन कुमार को 54 मिनट में जर्सी नंबर नो लक्ष्मण सिंह को 55 मिनट में एवं जर्सी नंबर 7 अजीत कुमार को 50 मिनट में पीला कार्ड दिखाए और चेतावनी दी। मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में राजकुमार एवं सहायका निर्णायक की भूमिका में धनजी कुमार राहुल कुमार सिंह एवं सुजीत कुमार सिंह थे।
फाइनल मैच की अध्यक्षता फुटबॉल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ने कि मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार सिंह अरविंद कुमार सिंह पप्पू जी हरीफन यादव एवं बृजभूषण सिंह थे मंच संचालन का फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने किया मैन ऑफ द मैच प्रदुमन कुमार शाहाबाद हीरोज को दिया गया एवं पूरे लीग मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेरथ टीम के खिलाड़ी गुड्डू कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया दोनों टीम एक दूसरे पर जवाबी हमला करती रही परंतु गोल करने मे कामयाबी नहीं मिली अंत में निर्णायक राजकुमार का अंतिम सिटी बजने तक दोनों टीम बराबरी पर रही अंत में निर्णय निर्णायक द्वारा पेनल्टी शूटआउट का फैसला लिया गया पेनल्टी शूटआउट में शाहाबाद हीरोज 5/3 से फाइनल मैच में विजई घोषित हुई।इस दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया और स्वागत भाषण जिला फुटबाल संघ भोजपुर के संरक्षक अशोक मानव ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन हरीफन यादव ने किया। निर्णायक डॉ रंजन कुमार सिंह, धनजी कुमार, नंदगोपाल सिंह, राजकुमार जी, प्रशांत कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह एवं धर्मेश उपाध्याय को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया जिन्होंने जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 /26 में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।उपस्थित लोगों में लीग संयोजक वीर बहादुर यादव, रविंद्र कुमार सचिव जिला फुटबॉल संघ भोजपुर , लाल बहादुर लाल संरक्षक जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा, अशोक मानव, रामकुमार सिंह, पप्पू सिंह, लाल शरण सिंह ,नंद गोपाल सिंह, रौनक सिंह, रविराज, धीरज पांडे, ए मनोरंजन, धर्मेश उपाध्याय, अशोक यादव ,हलचल यादव, पिंटू सिंह ,श्यामल सिंह, बुटन यादव, अरविंद कुमार, बिमिंतर यादव, प्रदुमन यादव आदि थे।

Related posts

भोजपुर: भाजपा के कोईलवर दक्षिणी और नगर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

rktvnews

गढ़वा : उपयुक्त ने श्री बंशीधर महोत्सव के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान के कुल 18 लाभुकों को 1 लाख रुपये का सावधि प्रदत्त।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की सितम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना को लेकर हुई बैठक, 27 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण के संयुक्त नेतृत्व में देर रात्रि से सुबह तक अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में सघन कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment