RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:द होली सेवियर चर्च में प्रार्थना,कम्बल वितरण और डा के एन सिन्हा द्वारा निशुल्क जांच आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर। विशेष धन्यवाद प्रार्थनाएं और सेवा कार्य कम्बल वितरण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर द होली सेवियर चर्च रमना आरा में साल के अंतिम रविवार को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर फादर अनिल जीउत और एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा, अध्यक्ष भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉक्टर सागर आनंद और डॉक्टर रवि कुमार के द्वारा विधवा और असहाय लोगों के मध्य में कंबल वितरण किया गया और 40 मरीज का निशुल्क जांच कराया गया ।इस अवसर पर डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया की ठंड के कारण कई लोग प्रभावित रहते हैं इसलिए मानव की सेवा करना हमारा परम धर्म है। फादर अनिल जी के निवेदन पर 20 विधवा और गरीब महिलाओं और पुरुषों को कंबल देकर सम्मानित किया गया और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया तथा मीडिया कर्मियों को पेन,कलम , कलैंडर देकर सम्मानित किया गया।
पादरी अनिल जीउत ने बताया की प्रेम, आनंद, दया करुणा प्रभु यीशु मसीह का महान संदेश है। हमें धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का लक्ष्य बनाना चाहिए। आज गरीबों की सहायता करके हम अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं।इस अवसर पर डॉक्टर के एन सिन्हा का स्वागत फूल माला कैलेंडर देकर किया गया। इस समाजिक काम में सोनू कुमार, राजेश कुमार ,मनीष कुमार शिव कुमार ,गीता, किरण, चंचल, गौरी, मूंगा देवी, रिंकी ,कविता, पूजा कुमारी, तनु कुमारी ,अनमोल कुमार जोशना कुमारी ज्योति, सुमन कुमारी,माया ,अनिता कुमारी ,निर्मला आरती, मीडिया कर्मी तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:”आपकी पूंजी, आपका अधिकार” के तहत अनक्लेमड डिपॉजिट शिविर का आयोजन।

rktvnews

पटना:16.81 करोड़ की लागत से आरा के पीरो में जज क्वार्टर और गेस्ट हाउस का होगा निर्माण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 25

rktvnews

पटना:आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा “सामाजिक स‌द्भाव” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

संघ और भाजपाई ताकतों द्वारा बिहार को सांप्रदायिक हिंसा,उन्माद, की आग में झोंकने की कार्यवाई के खिलाफ एक जुट होने की जरूरत:इंसाफ मंच

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment