RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के 140वें स्थापना दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, अशोक राम तथा संचालन भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता डॉ राजेंद्र ओझा ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व प्राचार्य, महाराजा कॉलेज, आरा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अध्यक्ष,अशोक राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा, संविधान की प्रहरी और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज़ रही है। आज जब देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की आज़ादी, सामाजिक समरसता, शिक्षा, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हुआ है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने और संविधान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी आज कांग्रेस के कंधों पर है। युवाओं, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों को कांग्रेस की वैचारिक विरासत से जुड़कर लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक हैं, जिन्हें कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।समारोह का समापन संगठन की एकता, मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सम्मिलित सत्य प्रकाश राय, रतन धमालिया, खुशबू खातून,घनश्याम उपाध्याय, प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रमोद राय, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, संपत सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, शशिकांत तिवारी, सत्यनारायण सिंहा, श्रीकांत राय, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, लुटावान राम चौरसिया, शिव शंकर चौबे, चिरंजन सिंह मुन्ना, देव कुमार सिंह, डॉ मालती पाण्डेय, आनंद तिवारी, प्रभा सिंह यादव, शैल देवी, माला देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, गीता देवी, सूर्य प्रकाश, रविंद्र कुमार राम, राम भगवान दास, शिवनाथ पासवान, ललन प्रसाद, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, घनश्याम चौधरी, संजय कुमार, ,सुरेंद्र चौधरी, उदय कुमार, अरुण कुमार अरुण, सागर कुमार, दिवाकर प्रसाद सिंह, नर्वदेश्वर ओझा, रमापति ठाकुर, अजय कुमार पासवान आदि रहे।

Related posts

गया:आगामी पर्व त्योहारों को ले प्रशासनिक व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी ने की बैठक।

rktvnews

गढ़वा जिले में “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का होगा भव्य शुभारंभ।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

“एनसीईआरटी बनाम निजी प्रकाशन: एक खुला बाजार”,”ज्ञान की दुकानदारी: निजी स्कूलों का नया पाठ्यक्रम”

rktvnews

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा: मंत्री सत्यानन्द भोक्ता जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल! लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, दिव्यांग लाभुकों के बीच उपकरण व सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के बीच किया स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment