RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उज्जैन:जूनियर स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप देखने पहुंचे,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

उज्जैन /मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)01 अगस्त।मध्यप्रदेश उज्जैन में चल रही 58 वी राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 को आज जिला प्रशासन के अधिकारी देखने पहुंचे।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा नानाखेड़ा स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 देखने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज, कार्य परिषद सदस्य विक्रम विश्व विद्यालय व राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजेश सिंह कुशवाह ने बतौर अतिथि शिरकत की ।
इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम सबके लिए यह हर्ष का विषय है कि इस चैंपियनशिप का आयोजन उज्जैन शहर में हो रहा है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन इसके लिए बधाई का पात्र है। युवा पीढ़ी के लिए इस प्रकार की सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे केवल पढ़ाई ही नहीं अपितु अन्य गतिविधियों में भी अव्वल हों। बच्चों को खेल के प्रति जो वातावरण मिलता है वह ऐसी सुविधाओं के माध्यम से ही संभव है।
बच्चों की रुचि किस क्षेत्र में है यह उनकी प्रतिभाओं के माध्यम से निश्चित होता है। इस प्रकार के आयोजन से जिले में सभी माता-पिता को पता भी चलेगा कि इस प्रकार की सुविधा उज्जैन में भी उपलब्ध है। चैंपियनशिप में 500 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित हुए हैं, जिससे जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन एवं तैयारी के लिए आगामी मार्ग मिलेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के चयनित लाभुकों को 15 जुलाई तक पुनः दिया गया एकरारनामा करने का अंतिम मौका।

rktvnews

भोपाल:103 वर्ष की शतायु मतदाता ने घर से किया मतदान, होम वोटिंग की सुविधा मिलने पर आयोग को दिया धन्यवाद।

rktvnews

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

उज्जैन:पानी से भरा लोटा और गमछा से साइटिका/सर्वाइकल का कर रहे इलाज

rktvnews

पटना: दस दिवसीय बिहार सरस मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

10 लीटर शराब के साथ दो धराए! भेजे गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment