RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:जल संरक्षण के लिए समुदाय ने बढ़ाए अपने हाथ।

उमारिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 दिसंबर।ग्राम पंचायत घोघरी अंतर्गत घोघरी और बहरवाह के बीच से बहने वाली मछड़ार नदी में ग्राम घोघरी के लगभग 120 आदिवासियों ने श्रमदान करके 3 दिनों में 500 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया । साथ ही घाट में रास्ते का जीर्णोद्धार का काम किया है। मछड़ार नदी में बोरी बंधान से आसपास के गांव के मवेशियों को गर्मी के दिनों में भी पीने का पानी मिल सकेगा।
नदी से लगे हुए किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लगभग 100 हेक्टेयर की सिंचाई हो सकेगी।
जेनिथ यूथ फाउंडेशन के सचिव वीरेंद्र गौतम ने बताया कि गूंज संस्था के सहयोग से संस्था द्वारा घोघरी गांव में 200, बारौदा में 200 परिवारों को निशुल्क किट का वितरण किया गया है, जिसमें कंबल गलीचा , चप्पल, गर्म कपड़े, दरी , चादर और घरेलू उपयोगी वस्तुएं हैं । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में घोघरी ग्राम पंचायत अंतर्गत पांच गांव में जल संवर्द्धन कार्य, किचन गार्डन आदि के कार्य जन सहयोग और श्रमदान से हो रहे हैं।निकट भविष्य में करकेली ब्लाक के प्रत्येक गांव में संस्था के द्वारा क्लॉथ फॉर वर्क का काम प्रस्तावित है।

Related posts

भोजपुर: न्यूनतम मजदूरी बकाया मांग को ले मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य व आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह से लगाई गुहार: आर डी सिंह

rktvnews

नूतन मंगल वर्ष पर की गई मंगल कामना।

rktvnews

जनहित में भाजपा जिला प्रवक्ता ने उठाई आवाज! बस पड़ाव में पानी की व्यवस्था को जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को दिया आवेदन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

एयरपोर्ट निर्माण 16 माह में पूर्ण कर ग्वालियर ने तेजी से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

ग्वालियर:स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी भारी पड़ी,बरई उपार्जन केन्द्र पर छापामार कार्रवाई कर 683 बैग गेहूँ जब्त।

rktvnews

Leave a Comment