RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाज सेवियों ने गरीबों को बांटे गर्म कपड़े।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।बिहिया प्रखंड के गऊडाढ़-रुद्रनगर पंचायत में रविवार को समाजसेवी देवनाथ सिंह व जीतू सिंह के द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। देवनाथ सिंह ने कहा कि गरीबों व पीड़ितों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। जीतू सिंह ने कहा कि इस तरह की सहायता सभी सामर्थ्य लोगों को करना चाहिए। इस तरह से गरीबों की सेवा करने से मन को बड़ा सुकुन मिलता है। ठंड से बेहाल लोग गर्म कंबल पाकर राहत महसूस किया और उनके चेहरों पर खुशी छलक उठी। इनके द्वारा हर वर्ष ठंडी के मौसम में गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है। मौके पर विनोद सिंह, वीरेंद्र भट्ट, मनोरंजन सिंह, भालचंद्र सिंह, बजरंगबली तिवारी इत्यादि अनेकों लोग मौजूद थे।

Related posts

उत्तर भारत में शीतलहरी के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बांटे हजारों जरूरतमंदों को कंबल।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस : इंसान का इंसान से हो भाईचारा!

rktvnews

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल – गोवा 2024 दिव्यांगों के लिए आशा और समावेशिता का पुंज।

rktvnews

भोजपुर:डा पीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा साइकिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

मेरी नहीं, हमारी हिंदी — भाषा से घर वापसी तक की यात्रा : ऋतेश निगम

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment