RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:एसआईएस बेलचंपा में पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑल इंडिया विंटर कराटे कैंप का किया गया शुभारम्भ।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)27 दिसंबर।विश्व स्तरीय SIS लिमिटेड सिक्योरिटी कंपनी के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र गढ़वा बेलचंपा में आज विंटर कराटे कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष से करीब 350 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस मौके पर अधिकारी कैडर GTO 40th के द्वारा शानदार परेड और मार्च पास्ट दर्शाया गया और सलामी दी गई। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक श्री कुमार द्वारा ऑल इंडिया विंटर कराटे कैंप का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जोनल कमांडर रमेश जसवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण 27 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें हमारे सभी जवानों और ऑफिसर्स समेत स्पेशल स्क्वाड के लिए बहुत उपयोगी है। इससे उन्हे अपने लाइफ में कैसे सरवाइव करना है, कैसे आत्मरक्षा करना है और कैसे दूसरों को सुरक्षा देना है, इन सभी प्रकार के ट्रेनिंग के बारे बताया जाता है।
इस मौके पर दिल्ली मुख्यालय से वाइस प्रेसिडेंट अमिया शंकर तथा पटना से ऑल इंडिया कराटे के चीफ दिनेश कुमार सिंह, हजारीबाग कैंप से समीर बग्गा और प्रवीण कुमार, पीके सिंह, सुनील प्रसाद आदि उपस्थित थें।

Related posts

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने एमवी वान हाई 503 पर बचाव दल को साहसिक हवाई मार्ग से उतारा।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर 30 प्ले स्कूल,में दीक्षांत रात्रि का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment