RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिसा बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषण की

पटना/बिहार (अनिल सिंह)15 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
उक्त रेल दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 4 अधिकारियों की एक टीम को ओडिसा सरकार,रेलवे एवं बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग हेतु भेजा गया था।प्रतिनियुक्त टीम के द्वारा बालासोर ,कटक एवं भुनेश्वर में इलाजरत बिहार के यात्रियों से मुलाकात की गई एवं उनके बेहतर इलाज हेतु जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया।
बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत है।लापता व्यक्तियों के परिजन डीएनए सैंपलिंग देने के बाद रिपोर्ट की प्रतीक्षा में भुनेश्वर में रह रहे है।उनके सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पुनः 2 अधिकारियों की एक टीम को भुनेश्वर भेजने का निर्णय लिया गया है।
रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति ओडिसा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के उपरांत धीरे धीरे वापस अपने घर लौट रहे है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों की स्वास्थ्य की देखभाल एवं आवश्यकता पड़ने पर आगे इलाज हेतु जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक को प्राधिकित किया गया है।जिनके द्वारा सभी घायलों के घर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम को भेज कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जायेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे इलाज की व्यवस्था की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है की यह घटना काफी दुखद है साथ ही घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

बैंगल उत्सव 2025 के साथ सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए विशेष ऑफर्स।

rktvnews

कुपोषण के खिलाफ लड़ाई बने सामूहिक राष्ट्रीय आंदोलन: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित होगा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम!उप विकास आयुक्त ने विधिवत दीप प्रज्जलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काट मनाया अपना जन्मदिन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इसरो द्वारा विकसित लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में एक नए स्पेसपोर्ट की स्थापना को स्वीकृती दी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने अहेड़ा के वाटर शेड डेवलपमेंट कम्पोनेर का किया निरीक्षण!अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment