RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)25 दिसंबर।पूर्वी सिंहभूम जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात्रि में चलाए गए गहन छापेमारी अभियान में 4 वाहन जब्त किए गए। छापेमारी के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। उक्त वाहन को पोटका थाना को सुपुर्द करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।
वहीं, जुगसलाई थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों का निबंधन संख्या क्रमशः JH05CF-3790, JH05AK-8879 एवं JH05CP-3914 है। जांच के दौरान वाहन चालकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह क्षेत्र से बालू का उठाव कर जमशेदपुर में खपत हेतु ला रहे थे। तत्पश्चात तीनों हाईवा वाहनों के चालक एवं एक उपचालक, कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी तक पहुंचा ‘नवभारत का न्याय दर्शन’।

rktvnews

भोजपुर:जिला फाईलेरिया उन्मुखीकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित।

rktvnews

Leave a Comment