RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर।महावीर मंदिर ट्रस्ट रमना के द्वारा शहर के यातायात प्रभारी सह यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम को उनके कार्यो के लिये अंग वस्त्र,सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।थानाध्यक्ष को सम्मानित करते हुये महंत सुमन बाबा ने कहा की शहर में सड़क जाम की बिकट स्थिति से राहत दिलाने के लिये सर के द्वारा निरन्तर जो प्रयास किया जा रहा है उससे शहरवासियों को यातायात जाम से मुक्ति मिल रही है ।साथ ही साथ लोगो के बीच थानाध्यक्ष द्वारा यातायात के नियमों संबंधित जो जागरूकता फैलाई जा रही है, उसकी महावीर मंदिर ट्रस्ट प्रशंसा करती है ।महावीर मंदिर के सह सचिव कुमार मोहित ने कहा की यातायात संबंधित जागरूकता में महावीर मंदिर रमना के सभी सदस्य यातायात प्रशासन के साथ है ।और समय समय पर यातायात संबंधित जागरूकता के लिये कार्यक्रम करेंगे ।कोषाध्यक्ष संजय राय ने कहा की महावीर मंदिर कर्मयोगियों के सम्मान में हमेशा आगे आता रहता है महावीर जी की कृपा से ये हमेशा शहर के लिये सार्थक कार्य करते रहे ।एसआई रविंद्र कुमार सिंह,एसआई प्रमोद कुमार सिंह,गोकुल,विक्रम,अजय जी को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार,पवन केशरी,अभय बिस्वास भट्ट, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारियों से कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दें और स्थानीय के लिए मुखर बनें।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम ने लिपिक को किया निलंबित साथ ही कार्यपालक सहायक को किया सेवा मुक्त।

rktvnews

मसौढ़ी:क्यों करें हम समझौता’ ने उठाए बेटियों के हक के सवाल, नाट्य महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर : मोदीशाही की हार।

rktvnews

दरभंगा: आगामी 9 मार्च की लोक अदालत को ले विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment