RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:प्राथमिक विद्यालय सिसाना नंबर दो में तिथि भोजन उत्सव का आयोजन।

जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ भोजन कर किया संवाद, उपहार भी वितरित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 दिसंबर।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में शुक्रवार को जनपद बागपत के प्राथमिक विद्यालय सिसाना नंबर दो में तिथि भोजन उत्सव मनाया गया। यह विद्यालय बागपत के अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना को तिथि भोजन हेतु आवंटित किया गया था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल रहीं। जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया, भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जर्सी, टोपा एवं चॉकलेट भेंट स्वरूप प्रदान कीं। उपहार पाकर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है और शिक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया, बच्चों की कॉपियाँ एवं पाठ्यपुस्तकें देखीं तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित जानकारी भी नियमित रूप से प्रदान की जाए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में कार्यरत अध्यापिकाओं एवं रसोइयों का सम्मान करते हुए उन्हें डायरी, पेन एवं शॉल भेंट किए। जिलाधिकारी ने कहा कि रसोइया हमारी “रसोई माता” हैं, जिनका बच्चों के पोषण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।
विद्यालय में कुल 106 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं तथा शिक्षण कार्य के लिए पाँच अध्यापक कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने और विद्यालय में पर्याप्त समय देने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे बच्चों के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

‘देश की राष्ट्रभाषा’ के लिए जन अभियान के संकल्प के साथ ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’ का हुआ समापन,प्रतियोगिताओं में सफल 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत!सभी भारत वासी हिन्दी को राष्ट्रीय भावना के साथ अपनाएँ: पूर्व राज्यपाल

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को ले जिलापदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 मिलेगा!मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे, चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment