RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आपदा की स्थिति में बचाव हेतु एसडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को भोजपुर जिला के बडहरा प्रखंड में नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) अभ्यास के अंतर्गत एसडीआ तयरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल को सुदृढ़ करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, राहत एवं पुनर्वास से संबंधित प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा एवं अन्य संबंधित विभागों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उपनियंत्रक सिद्धार्थ केसरी एवं आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राहुल भूषण ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास आपदा के समय जनहानि को न्यूनतम करने, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा फील्ड स्तर पर तत्परता बढ़ाने में सहायक होते हैं। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी नियमित अंतराल पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की कनेक्शनधारी बहनों को गैस रिफिल 450 रूपये में उपलब्ध कराने का निर्णय।

rktvnews

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

राज्यपाल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

rktvnews

बक्सर: बंदियों के समस्याओं के निराकरण हेतु बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं से राष्ट्रपति ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment