RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए घायल युवक से मिलने पहुंची माले नेताओं की टीम!

सम्राट चौधरी की सरकार में पेट्रोल छिड़ककर मारने की कोशिश अमानवीय: शिवप्रकाश रंजन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अप्रैल।सहार प्रखंड के पेट्रोल से जलाये जाने के दौरान घायल अमृत पासवान से भाकपा-माले नेताओं की टीम ने आरा सदर अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली!पीड़ित अमृत पासवान से मिलने वाले में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य दीना जी,आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा,इंनौस जिला कमेटी सदस्य हरिनारायण गुप्ता शामिल थे!पूरी घटना की जानकारी लेते हुए माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि सहार प्रखंड के अमृत पासवान,पिता-हैपी पासवान, ग्राम-कोरनडिहरी टोला सहार के रहने वाले अत्यंत गरीब है दुकान,होटल पर प्लेट धोकर जीवन बसर करते थे दिनांक 19 मई 2026 को लगभग शाम 5 बजे सहार बस स्टैंड पर स्थित चप्पल-जूता की दुकान पर बैठे थे तभी उन लोगो ने मजाक किया और अमृत कुमार के शरीर पर पट्रोल फेक कर मचीस जला दिया अगल बगल के दुकानदार- ग्रामीणों ने किसी तरह अमृत कुमार को बचाया लेकिन तब तक उनका पूरा पीठ जल गया उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सहार हॉस्पिटल में ले जाया गया वहा से अरवल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया!घटना पर पहुंची प्रशासन ने भी कुछ पहल नहीं की अपराधी भाग निकले!आगे माले नेता शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल है आये दिन अपराधी दलित गरीबों को निशाना बनाकर उनपर पुराने दौर लाना चाहते हैं!
आगे माले नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बतायें कि इस बिहार में कानून का राज बनाने का दुहाई देने का दंभ भरने की सरकार में दलितों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है!आगे माले नेताओं ने सरकार को साफ चेतया कि अगर अमृत पासवान के दोषियों की गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा नहीं हुई तो भाकपा-माले आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा!

Related posts

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

किस पर करें ऐतबार… गठबंधन की सरकार…..??😴

rktvnews

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 दिसंबर 24

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे विभिन्न मामलों में तीन गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment