RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नीट परीक्षा मे शाहपुर की निधि ने लहराया परचम।

निधि कुमारी को मिठाई खिलाते पिता हरे राम लाल और माता नीता देवी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जून। देश के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा लिए गए नीट परीक्षा मे भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के शाहपुर नगर पंचायत की निधि कुमारी ने अपना परचम लहराया है। शाहपुर जैसे छोटे जगह से शिक्षा ग्रहण कर नीट जैसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करके निधि कुमारी ने दिखला दिया कि लगन और मेहनत के बल पर छोटे जगह पर रह कर भी सफलता पाई जा सकती है। शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले दवा व्यवसाई हरेराम लाल और नीता देवी की पुत्री निधि कुमारी ने नीट परीक्षा 2023 मे 21186वां रैंक हासिल किया है। उसका परसेंटाइल स्कोर 98.9453526 है। उसे 720 में से 614 अंक प्राप्त हुए हैं। निधि कुमारी शुरू से ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी रही है। उसने शाहपुर के ज्ञानस्थली विद्यालय से 10वीं और शिव गोविंद साह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद से निधि मेडिकल का तैयारी करने लगी। उसका लगन एव॔ मेहनत रंग लाया और उसने नीट की परीक्षा क्वालिफाई कर ली। एमबीबीएस  की डिग्री प्राप्त कर निधि डॉक्टर बन जाएगी। डॉक्टर बनकर निधि कुमारी गरीब और असहायों की सेवा करना चाहती है। हरेराम लाल और नीता देवी को दो संतान हैं। निधि कुमारी और विनीत कुमार। निधि कुमारी बड़ी है और विनीत कुमार छोटा। निधि के नीट परीक्षा पास करने पर घर में सभी फूले नहीं समा रहे हैं। निधि कुमारी के  माता, पिता, भाई विनीत के अलावा उसके चाचा सुमन लाल, पिंकू लाल, सत्येंद्र लाल और रिपू लाल सहित चाची एवं चचेरे भाई-बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। निधि की सफलता पर विपुल बिहारी सिन्हा, डॉ रामेश्वर चौबे, राकेश मंगल सिन्हा, संजय कुमार ओझा, हरेंद्र तिवारी, छोटक लाल, मंटू दुबे, अंकित पांडे, पिंटू पांडे आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Related posts

22 मार्च जल दिवस के अवसर पर लखनऊ में परिवर्तन संस्था द्वारा गोमती नदी सफाई अभियान का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

आँसू ना दों.. : अजय गुप्ता अज्ञानी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 सितंबर 26

rktvnews

भोजपुर:देव सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment