RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:नागरिक सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)18 दिसंबर।नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा निदेशालय/आपदा प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन तथा जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के पुनः प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन दिनांक 17.12.2025 को समाहरणालय सभागार, हाजीपुर में किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर समाहर्ता आपदा, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम तथा बिहटा से आए प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर गौतम कुमार एवं रणधीर कुमार द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं विभिन्न आपदाओं से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, आगजनी, बाढ़, हवाई हमले से बचाव, सीपीआर, सर्पदंश, वज्रपात, पानी में डूबने की स्थिति, लू एवं शीतलहर, तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी संभावित आपदाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आम जनमानस में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 95 पदाधिकारी, कर्मी एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आपदा राम दुलार राम, एसडीसी तनुजा ,एसडीसी चंदन कुमार,एसडीसी आरती, डीपीओ आईसीडीएस प्रतिभा गिरी, जिला कल्याण पदाधिकारी , एडीएसएस अमृत ओझा, आईटी मैनेजर तारकनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:बेनीपुर के आई.टी.आई. में स्टार्ट-अप जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित शालिनी की कविता।

rktvnews

राजस्थान:दवाओं और गहनों की गुणवत्ता की हो नियमित जांच, साइबर क्राइम रोकने की बने ठोस कार्य योजना: उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री

rktvnews

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment