RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

यह सुनिश्चित करें कि पोषण ट्रेकर एप एवं समर एप पर कुपोषित बच्चों का आंकड़ा एक समान हो:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 09 जून।कल 08 जून को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले में क्रियान्वित आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण को निर्देश दिया कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र तैयार करने हेतु प्रस्तावित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी की मरम्मती यथा आंगनबाड़ी जहाँ छत, खिड़की, दीवार आदि के मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें अविलंब मरम्मत किया जाए। तथा जिन आंगनबाड़ियों को अभी तक हस्तगत नही किया गया है उनके लंबित कार्यों को पूर्ण करते हुए उन्हें एक निर्धारित समय तय कर हस्तगत करने का निर्देश दिया। कुपोषण उपचार परियोजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने एवं ससमय फ्लोअप करने का निर्देश सभी आहार विशेषज्ञ को दिया गया। जेएसएलपीएस को अबतक चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण टोकरी देने का कार्य सभी प्रखंडों में अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पोषण ट्रेकर एप एवं समर एप पर कुपोषित बच्चों का आंकड़ा एक समान इंट्री करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कहा शत प्रतिशत लाभुकों का इण्ट्री पोषण ट्रेकर एप पर करना सुनिश्चित करें। जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुंगडुंग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:संगीतद्वारक बक्शी अवधेश की स्मृति में बही संगीत की सरिता।

rktvnews

भोजपुर:सुमित सिंह के हत्यारों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा राजपूत महापंचात का आंदोलन: रामबाबू

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment