RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बिनोद कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच किया कंबल वितरण.।

बढ़ते ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों/अनुमंडलों में जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )18 दिसंबर। बुधवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन जरूरतमंदों की मदद में जुट गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बिनोद कुमार सिंह गिरिडीह मुख्यालय में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच कंबल वितरण किया। ताकि ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंड से किसी भी गरीब को परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनकी ज़रूरतों, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन और रहने की सुविधाओं का जायजा लिया, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित किया जा सकें। इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित वृद्धाश्रम के प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित कर्मियों को उचित निर्देश दिए।
इसके अलावा गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी अनुमंडल एवं सभी प्रखंडों में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बढ़ती ठंड से परेशान जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया ताकि लोगों की ठंड से बचाव सुनिश्चित हो सकें। इसके अलावा शीतलहर और रात के तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में जरूरतमंद लोगों के लिए बड़े पैमाने पर अलाव की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन की इस विशेष मुहिम के तहत न केवल गिरिडीह मुख्यालय के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र एवं रात में खुली जगहों पर सोने वाले लोगों की बस्तियों में अलाव जलाए जा रहे हैं, बल्कि जिले के सभी प्रखंडों में भी व्यापक स्तर पर यह व्यवस्था की गई है। प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवन परिसरों, ग्रामीण हाट-बाजारों, धार्मिक स्थलों के पास, मजदूर चौकियों तथा बेघर एवं दिहाड़ी मजदूरों की अधिक संख्या वाले स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जल रहे हैं।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनूठी पहल: महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले 130 सफाईकर्मियों के सम्मान में हुआ विशेष भोज।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंबेडकर जयंती पर अनुयायियों संग किया सहभोज, दिया समरसता का संदेश।

rktvnews

कम नहीं है त्रिभाषा नीति के पालन में आने वाली चुनौतियाँ।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदी नबिता झा के द्वारा बनाई गई राखियों की बढ़ती मांग, खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों का अनूठा संगम।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023:सदियों पुरानी लोक संस्कृति ,लोक शिल्प और देशी व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हजारों लोग।

rktvnews

उज्जैन:नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ और पेवीलियन बनाए जाएंगे:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment