RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप : गड़हनी और बिहिया के मैच ड्रॉ,आरा एरो ने दर्ज की जीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वाधान में आयोजित राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 -26 का तीसरे दिन का प्रथम मैच आज गडहनी फुटबॉल क्लब बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमे एक दूसरे पर जवाबी कार्रवाई करती रही फिर भी मध्यांतर तक दोनों टीमों का स्कोर शुन्य रहा। मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ परंतु आखरी क्षण तक किसी भी टीम ने गोल नहीं किया। आखिर में मैच ड्रॉ रहा इस मैच के मुख्य अतिथि पिरौटा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को किक मार मैच प्रारंभ किया। इस मैच के निर्णायक के रूप में सुजीत कुमार सिंह, नंद गोपाल सिंह, राहुल सिंह, धर्मेश उपाध्याय और रंजन सिंह थे। दिन का दूसरा मैच सिंह फुटबॉल क्लब उदवंतनगर बनाम आरा एरो के बिच खेला गया मैच के शुरुआती क्षण में उदवंत नगर टीम के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने अपनी टीम के लिए प्रथम गोल किया मध्यांतर तक उदवंतनगर मैच में एक गोल से बढ़त बनाए हुए था मध्यांतर के तुरंत बाद दूसरे हाफ में अपूर्व सिंह ने अपने टीम के लिए प्रथम गोल किया और टीम को बराबरी पर ला दिया कुछ क्षण बीतने के बाद आरा एरो टीम के तरफ से दूसरा गोल अंकुश सिंह ने किया। इस तरह अरा एरो की टीम 2-1 से विजई रही। इस मैच के निर्णायक के रूप में नंद गोपाल सिंह, सुजीत सिंह, धर्मेश उपाध्याय एवं डॉ रंजन कुमार सिंह थे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर के जवइनिया बाढ़ पीडितों को बसाने व बाढ़ राहत कार्य तेज करने की मांग को ले कल जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना: दिलराज प्रीतम

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यालय व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त रुख, मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश।

rktvnews

यूनिफॉर्म कॉमन सिविल कोड से देश की एकता और अखंडता को मिलेगी मजबूती!देश के लिए आवश्यक कदम उठा रही मोदी सरकार: सी डी शर्मा।

rktvnews

दुमका:रानेश्वर प्रखंड में JSLPS के CIF ऋण से दीदियों को टोटो वितरण।

rktvnews

आरा नगर का मिल्की अनाईठ नरक मे तब्दील – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर: जिले में पहली बार होगा भोजपुरी महोत्सव का आयोजन,जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment