RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:राष्ट्रपति ने गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना के “म्याना रेलवे स्टेशन” को सम्मानित होने पर दी बधाई।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 दिसंबर ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर गुना के ‘म्याना रेलवे स्टेशन” को सम्मानित किया है। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए म्याना रेलवे स्टेशन द्वारा 9 हजार 687 यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड-2025) के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कैटेगरी (रेलवे स्टेशन) में जिला गुना के “म्याना रेलवे स्टेशन” को बेस्ट परफॉर्मिंग यूनिट के रूप में सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के म्याना रेलवे स्टेशन ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और सहयोगी टीम बधाई की पात्र है।

Related posts

आरा के महाराजा हाता में कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर विद्यार्थी परिषद द्वारा हुआ रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी पर बैठक आयोजित।

rktvnews

चितौड़गढ़:उप मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment