RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत घर-घर स्वदेशी अपनाने को भाजपा ने भरवाया संकल्प पत्र।

आरा रेलवे स्टेशन परिसर में स्टाल लगाकर आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की शुरुआत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे आरा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को स्टाल लगाकर आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं के साथ आम लोगों को इसकी महत्ता के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा एवं गांव गांव स्तर पर शिविर या स्टाल लगाकर स्वदेशी अपनाने के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा उन्होने कहा कि भोजपुर जिला मे इस कार्यक्रम की शुरुआत आरा स्टेशन परिसर मे स्टाल लगा कर दी गई है और कहां हम सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने से देश वासियों को इसका व्यापक लाभ होगा वहीं इसे अपनाने से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए घर घर से कुटीर उद्योग स्थापित करने को लेकर आम लोगों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल मे जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, महामंत्री ममता सिंह,विजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पंकज प्रभाकर संजय सिंह सेंगर,मालती सिंह, चुन्नी देवी, अनुपमा पम्पी, संतोष केशरी, प्रहलाद राय, हैप्पी तिवारी भुनेश्वर ठाकुर,सहित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

अनुग्रह के देवता हैं भगवान गणेश :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया 10 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर : नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाया व विदेश मे डंका बजाया : जेपी नड्डा !

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें : प्रभारी मंत्री

rktvnews

देवघर:मंत्री हफीजुल हसन ने किया पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला 2026 का उद्घाटन।

rktvnews

अभ्यास कोप इंडिया-2023 का कलाईकुंडा के वायु सेना स्टेशन में समापन।

rktvnews

Leave a Comment