RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डा के एन सिन्हा” एशिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड”द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ रिकार्ड से हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।शहर के वरीय कंसलटेंट फिजिशियन एवं पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा को “एशिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड” के द्वारा रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया। इसमें यह प्रमाणित किया गया है कि डॉ सिन्हा ने “एंटीमाइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस ” जागरूकता के लिए एक अभियान चलाया। डॉ सिन्हा ने बताया कि आम जनता एवं मेडिकल लोगों को”एंटी माइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस” के बारे में जानना चाहिए और एंटीबायोटिक का उपयोग बहुत सोच समझकर ,अत्यंत जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। इसके खतरे के बारे में भली-भांति सबको जानना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह और पुर्जा के किसी भी मेडिकल दुकान को एंटीबायोटिक की दवा आम जनता को नहीं देनी चाहिए। और आम जनता को भी अपने से एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि धड़ल्ले से इसके उपयोग से लीवर और हृदय के साथ-साथ ही, किडनी भी खराब होने का डर रहता है ।बहुत से एंटीबायोटिक का असर दिमाग पर भी पड़ता है। एंटीबायोटिक के साथ-साथ हमेशा विटामिन और कभी कभी प्री व पोस्ट बायोटिक कैप्सूल्स लेना जरूरी है। अभी के बदलते मौसम में कॉमन कोल्ड ,वायरल इंफेक्शन ज्यादा हो रहा है जो स्वतः तीन से पांच दिन में ठीक हो जाता है सिर्फ सिंप्टोमेटिक,कष्ट की दवा लेने पर। अगर कोई भी खांसी, सर्दी व बुखार एक हफ्ते से ज्यादा टिक जाए या खखार पीला हो ,तभी एंटीबायोटिक का उपयोग चिकित्सक की परामर्श से लेना चाहिए। बहुत से घाव, फोड़ा ,फुंसी भी,अपने से या एंटी एलर्जिक दवा और गर्म पानी से सेंकने पर ठीक हो जाता है ।मगर लोग धड़ल्ले से एंटीबायोटिक ले लेते हैं ,जिससे जोखिम होता है।
बार-बार एंटीबायोटिक लेने से “बॉडी रेजिस्टेंस” होता है, जिसके कारण जरूरत पड़ने पर हल्का और मीडियम स्तर का एंटीबायोटिक भी असर नहीं करता और बहुत बड़ा,कड़ा एंटीबायोटिक लेने पड़ता है। फिर भी कभी-कभी असर नहीं होता और उसका साइड इफेक्ट ज्यादा होने लगता है। पेट खराब होने पर भी कभी-कभी उपवास करने पर दही खाने से या प्री, प्रोबायोटिक कैप्सूल लेने से पेट ठीक हो जाता है। मगर लोग घबराहट में एंटीबायोटिक का गोली खाने लगते हैं, जो हानिकारक होता है, बाद में।बहुत सी साधारण बीमारियों में, एंटीबायोटिक के बदले, घरेलू औषधि और आयुर्वेदिक दवा भी काफी कारगर होता है।

Related posts

मध्यप्रदेश:सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक प्याऊ किए जाएं प्रारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज संघ का सम्मान समारोह संपन्न

rktvnews

बिहार:सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को डुबाने की क्षमता रखते हैं नीतीश कुमार: प्रशांत किशोर

rktvnews

माकपा की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा जनसैलाब ; मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment