RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार का सराहनीय कदम – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर/राजस्थान 13 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनसे आमजन को जोडकर लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार का सराहनीय कदम है। आमजन को महंगाई के दौर में राहत देने के उद्देश्य से प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें दस योजनाओं के माध्यम से लोगों को राहत दी जा रही है।
मंत्री जूली सोमवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव जाजोर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान के अवलोकन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा उठाए गए इस कदम से आमजन को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना से 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने प्रारम्भ हो चुके हैं। इसी प्रकार शेष 9 योजनाओं का लाभ भी लाभार्थियों को सीधे दिया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 30 जून तक आयोजित होने वाले इन महंगाई राहत कैम्पों में आमजन को जागरूक कर प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ दिलवाने की दिशा में कार्य करें। कोई भी व्यक्ति दस योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसी भी महंगाई राहत कैम्प में कहीं भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उन्होंने कहा कि बचत, राहत, बढ़त व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। इस दौरान उन्होंने महंगाई राहत कैम्प के लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए।

Related posts

वैशाली:राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराते वैशाली के ग्रामीण बच्चे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:सुधा डेयरी द्वारा केंद्रीय विद्यालय में सहकारिता कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोपाल:निर्वाचन प्रक्रिया में ई-चालान का उपयोग कराएं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रेक्षक लक्ष्मी एन ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण कर मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व तीन को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment