RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)10 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थागत आवश्यकताओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चन्द्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, जेल उपाधीक्षक समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा में वर्तमान सुरक्षा स्थिति, बुनियादी सुविधाएं, संसाधनों की उपलब्धता एवं संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जेल परिसरों के भीतर मौजूद कैदियों के सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए ।
उपायुक्त ने कहा कि जेलों की सुरक्षा संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। सुरक्षा ऑडिट के तहत कारा, उपकारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत जैसे सभी संबंधित स्थलों का औचक निरीक्षण एवं नियमित रेड किया जाय। साथ ही इन सभी स्थलों पर सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच व अनुपालन हो।
बैठक में एमजीएम अस्पताल में एक कैदी वार्ड हेतु यथाशीघ्र स्थल चिन्हित करने, तथा जमशेदपुर रेलवे स्टेशन में कोर्ट हाजत के लिए पहल करने का निदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, वॉच टावरों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग में वृद्धि के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से समझते हुए समन्वय के साथ कार्य करना होगा, जिससे कारा प्रबंधन अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और अनुशासित बन सके।

Related posts

भोजपुर:बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई!बिना जाति पाति को कंट्रोल किये भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता:कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

योग दिवस की तैयारी को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन।

rktvnews

मुज़फ्फरपुर:एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment