RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निःशुल्क नेत्र जांच का हुआ आयोजन।

कोईलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।एचपी गैस ग्रामीण वितरक, कायमनगर कार्यालय परिसर में शनिवार को अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण हेतु पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सुबह से ही पहुँचने लगे।नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने प्रतिभागियों की दृष्टि, आयु संबंधी नेत्र रोग तथा मोतियाबिंद की विस्तृत जाँच की। पंजीकरण के बाद योग्य मरीजों को अस्पताल में निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लेकर अपनी आँखों की जाँच करवाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं।एचपी गैस ग्रामीण वितरक प्रबंधन ने बताया कि समाजिक जिम्मेदारी के तहत आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के तीसरी पारी की पहली मन की बात को सभी बूथो पर सुना गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का हुआ छठवाँ दीक्षांत समारोह।

rktvnews

संगीत नाटक अकादमी 9 से 17 अप्रैल तक देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में ‘शक्ति-संगीत और नृत्य का एक उत्सव’ महोत्सव का आयोजन करेगी।

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल व कुलपति ने अजय कुमार ओझा को पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment