RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे।

भोपाल/मध्यप्रदेश 15 नवंबर।विधानसभा निर्वाचन-2023 के सुचारू संचालन के लिये एक एयर एम्बुलेंस और 2 हेलीकॉप्टर 16 एवं 17 नवम्बर को आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एक एयर एम्बुलेंस मतदान दिवस से पहले 16 नवम्बर को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक गोंदिया (महाराष्ट्र) में तथा इसके पश्चात गोंदिया से रवाना होकर 17 नवम्बर मतदान सम्पन्न होने तक जबलपुर में उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद यह एयर एम्बुलेंस गोंदिया के लिये रवाना हो जायेगी। इसी प्रकार एक हेलीकॉप्टर 16 एवं 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होने तक बालाघाट में रखा जाएगा एवं एक अन्य हेलीकॉप्टर भोपाल में पूरे समय उपलब्ध रहेगा। एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर का उपयोग आवश्यकता होने पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवाओं के लिये किया जाएगा। विमानन संचालनालय ने कलेक्टर बालाघाट, जबलपुर, भोपाल एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर गोंदिया को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के लिये निर्देशित किया है।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” की तैयारियों का जायजा।

rktvnews

चुनाव आयोग ने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव की तिथि घोषित की।

rktvnews

भारत को 2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी सिफारिश गर्वपूर्ण उपलब्धि : नीता अंबानी

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 23 की प्रतियां जला जताया विरोध।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन को गुजरात सरकार ने वन पंडित पुरस्कार से किया सम्मानित।

rktvnews

नागर विमानन महानिदेशालय ने कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment