
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई ने सामाजिक समरसता दिवस (डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि) के अवसर पर शुक्रवार को महाराजा कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक अनूप सिंह ने किया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ, जो शहर में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रांत मंत्री छोटू सिंह, रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी, और विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने युवाओं द्वारा किए गए रक्तदान की सराहना की।रक्तदान करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य सिंह,आदित्य सिंह,अवंतिका
अमृतांशु कुमार,अप्पू कुमार,अतुलित पाण्डेय, आशुतोष कुमार, निहित सिंह, विनीत कुमार सिंह, मोहम्मद हैदर, साक्षी कुमारी, धीरज, पवन, सुब्रत कुमार सिंह की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल राज, कॉलेज अध्यक्ष चंदन सिंह, रोहित नरेश, विक्रांत ओझा, सचिन राय, कल्पना भारती, साक्षी, सतीश, किशन, मनीष, रोहित समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
