RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का हुआ गायन।

राष्ट्रगीत हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।एम.एम.महिला कॉलेज,आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो के द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन का आयोजन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और वीर बलिदानियों के कुर्बानियों से विद्यार्थियों को परिचित कराना है।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् 150 वर्ष पूरे किए। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देश का स्वाभिमान है,सम्मान है इसके गायन से ही कार्यक्रम का शुभारंभ होता है। इससे ऊर्जा का संचार होता है। प्रो पालित ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के अंतर को बतलाया तथा इस बात को रेखांकित किया कि राष्ट्रगीत से विश्व में हमारी पहचान है, यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है।
पूर्व प्राचार्या एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीना कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देशभक्तों के प्रति श्रद्धांजलि है। भारत सरकार ने इसके 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 7 नवंबर 2026 तक कार्यक्रम करने का जो अभियान चलाया है उसके लिए शुभकामनाएं।
एनएसएस यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शिखा, डॉक्टर तसनीम फातिमा, डॉ.निवेदिता, डॉ. अवधेश प्रसाद, डॉ.अमरेश कुमार, डॉ. जुगल कुमार, डॉ. सुमैला, डॉ. आशा, डॉ. शीला, डॉ पूनम, डॉक्टर सरोज आदि ने भाग लिया।

Related posts

हनुमानगढ़:ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न:जिले के 1297 मतदान केंद्रों के लिए 1555 बीयू, 1555 सीयू तथा 1683 वीवीपैट रेंडमली आवंटन।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर ने डिंगवाला में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 40 परिवेदनाओं में से 28 का मौके पर ही हुआ निस्तारण।

rktvnews

भोजपुर:समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव वाराणसी 25 – 26 नवंबर को मनेगा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में सांसद खेलकूद स्पर्धा के अंतर्गत ‘खेलो गाँधीनगर’ और ‘गांधीनगर सांसद जन-महोत्सव’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला से सातवें दिन दिल्ली के ट्रेनर ने दिए टिप्स।

rktvnews

Leave a Comment