RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना कि किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)03 दिसंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना कि किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित की जाय। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने, सभी लैम्पस में सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा अधिप्राप्ति प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि पूर्व में किसानों को धान की राशि दो किस्तों में दी जाती थी, लेकिन अब किसानों के हित में इसमें महत्वपूर्ण सुधार किया गया है। अब धान जमा करने के 7 दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि सीधे किसानों के खाते में एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस दौरान धान अधिप्राप्ति से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीसीओ, सभी एजीएम, लैम्प्स प्रबंधक,सभी वीएलडब्ल्यू एवं जिले के सभी राइस मिल संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संपादित करना है।

Related posts

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई।

rktvnews

बिहार:भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने शत्-शत् नमन किया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

झारखंड:चतरा:विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भारत का 2028 तक स्वदेशी सौर सेल बनाने का लक्ष्य; हम स्वदेशी वेफर्स और इनगॉट्स की ओर बढ़ रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

घोंचुओं की, घोंचुओं द्वारा बनाई गई, घोंचू सरकार ।

rktvnews

Leave a Comment