RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शोध गंगा शोध साहित्य का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय भंडार : मुख्य अतिथि डॉ.असलम परवेज़

पी.जी.मनोविज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पी.जी. विभाग, मनोविज्ञान द्वारा शोध गंगा पर पीएचडी थीसिस अपलोडिंग की तकनीकी व प्रायोगिक प्रक्रिया विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा द्वारा की गई l उनहोने बताया शोधगंगा पर अपलोडिंग प्रक्रिया शोध के पारदर्शी, सुलभ और विश्वसनीय प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.मो.असलम परवेज़,वरिष्ठ प्रोफेसर,अंग्रेजी विभाग,जगजीवन कॉलेज,आरा उपस्थित रहे ।
व्याख्यान के दौरान डॉ. परवेज़ ने शोधार्थी एवं संकाय सदस्यों को शोधन गंगा पर थीसिस अपलोड करने की सम्पूर्ण तकनीकी प्रक्रिया से परिचित कराया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन द्वारा निर्धारित मानकों, थीसिस फ़ॉर्मेटिंग, प्लेज़रिज़्म रिपोर्ट संलग्न करने की अनिवार्यता, तथा ई-थीसिस सबमिशन पोर्टल की विभिन्न चरणबद्ध प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया।
उन्होंने बताया कि शोध गंगा देशभर के शोध साहित्य का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय भंडार है, जहाँ शोधार्थियों की थीसिस न केवल संरक्षित होती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर सुलभ भी होती है। उन्होंने अपलोडिंग प्रणाली में आने वाली सामान्य त्रुटियों और उनसे बचने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रियंका पाठक ने किया जिन्होंने कहा कि यह व्याख्यान शोध छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।धन्यवाद ज्ञापन विभाग के प्रो यशवंत कुमार और कुमारी प्रितिका द्वारा किया गया।

Related posts

राजस्थान:राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि राशि हस्तांतरण कार्यक्रम।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव की तबीयत का जाना हाल।

rktvnews

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिए जिला को दी लगभग 88 करोड 87 लाख की सौगात।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

पटना:‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ के नारे के साथ माले का पटना महानगर सम्मेलन आज से शुरू।

rktvnews

10अप्रैल,कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment