RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर जारी हुई अधिसूचना , राजभवन का नाम अब ’लोकभवन’ होगा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )02 दिसम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत राजभवन को अब ’”लोकभवन” के नाम से जाना जाएगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की पहल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। एक दिसम्बर 2025 से यह अधिसूचना प्रभावी रहेगी।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ’लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है। हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही ’हम भारत के लोग’ से प्रारंभ होती है। लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है, इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब ’लोकभवन’ नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा की “लोकभवन” केवल नामकरण नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं, लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि ’राज’ शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की याद दिलाता है। इसीलिए केन्द्र सरकार की पहल पर यह बड़ा बदलाव किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के 57  विस्थापित परिवारों के बीच बिलौटी मे किया गया भूमि आवंटित! सीओ की उपस्थिति मे हुआ आवंटन।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल का अपतटीय गश्ती जहाज सजग सऊदी अरब के दम्मम में बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment