RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बना सांवेर।

निर्वाचन आयोग ने सांवेर टीम को किया सम्मानित।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)02 दिसम्बर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत जिला इंदौर में विधानसभा सांवेर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पुनरीक्षण कार्य में तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र द्वारा सर्वप्रथम 100 प्रतिशत ई-फॉर्म (EF) डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया है, जो पूरे जिले के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने सांवेर टीम को कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी घनश्याम धनगर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूनम तोमर,विकास रघुवंशी, शिवशंकर जारोलिया शामिल थे। इस उपलब्धि को टीम भावना, समयबद्धता और तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह की पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Related posts

गया:PK ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, बोले – मोदी जी बिहार में आकर मजदूरों के पलायन के लिए श्रमिक ट्रेनों की घोषणा करते हैं, अगर उनमें दम है तो यही घोषणा गुजरात और महाराष्ट्र में कर के दिखाएं।

rktvnews

बेकरी उद्योग से मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर।

rktvnews

भोजपुर:कृषकों को मेरे पंचायत में मिलेगी सारी सुविधा: प्रियरंजन सिंह

rktvnews

पटना: उत्कृष्ट नाट्य अनुभव के साथ बिहारंगम 2025 का समापन।

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी लखपति दीदी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

मध्यप्रदेश;चौथे चरण के लिए तीसरे दिन 6 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

Leave a Comment