RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:दो दिवसीय हरिहर महोत्सव 2025 का पर्यटन सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री ने किया उद्घाटन।

हरिहर नाथ कॉरिडोर के निर्माण का कार्य शीघ्र होगा प्रारम्भ, निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कराया जायेगा इसका निर्माण:मंत्री

RKTV NEWS/सोनपुर(सारण )01 दिसंबर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला प्रशासन सारण द्वारा दो दिवसीय हरिहर महोत्सव का आयोजन 1 – 2 दिसंबर की अवधि में बाबा हरिहर नाथ मंदिर के समीप सोनपुर में किया जा रहा है।
आज मंत्री पर्यटन विभाग सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विभाग बिहार द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहर नाथ कॉरिडोर को विकसित करने की योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से हरिहर नाथ कॉरिडोर का निर्माण होगा। शीघ्र ही समस्त प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत इसका निर्माण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने अपने संबोधन में हरिहर नाथ कॉरिडोर की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है, इसके उपरांत समयबद्ध तरीके से पूरी परियोजना को धरातल पर उतारा जायेगा।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ० कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित हरिहर नाथ मंदिर प्रबंधन के सदस्यगण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सेन्डई (जापान) फ्रेमवर्क के राज्य में क्रियान्वयन पर समीक्षा की।

rktvnews

रामलीला:धनुष प्राप्ति, धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, धनुष भंग, परशुराम लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन।

rktvnews

अहसास..! : सुजीत कुमार

rktvnews

भोजपुर:आरा चंदवा मोड़ से पश्चिमी ओवरब्रिज तक फोरलेन बनने का रास्ता साफ जनहित की हुई जीत : डा जीतेन्द्र शुक्ल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

गिरीडीह:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नुक्कड़ नाटक और एलईडी वाहन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिया जा रहा नशा मुक्ति का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment