RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंधित की बैठक।

देहरादून/उत्तराखंड 21 जुलाई।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने हेतु आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली।
कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने व इस महोत्सव को प्रत्येक जनपद में लाइव टेलीकास्ट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग की प्रदेशभर में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को उचित एवं पूर्ण जानकारी मिल सके इसके लिये विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जाने वाली प्रदर्शनियों को भी अधिक से अधिक समय तक लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे भी राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिलती रहे इसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। सभी विभागों द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं की जानकारी इस एप में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, विनोद कुमार सुमन, विजय कुमार यादव, वी. षणमुगम , श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव अहमद इकबाल एवम योगेन्द्र यादव एवं संयुक्त निदेशक सूचना श्री नितिन उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

झारखंड:चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा: तेज हुई कार्रवाई, उपायुक्त की निगरानी में जमीनी स्तर पर मिल रहा समाधान।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतन टाटा के निधन को देश और उद्योग जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment