RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर : रबी महाभियान 2024 आयोजित! किसानों को दी गई उन्नत कृषि कार्य की जानकारी।

ई किसान भवन, शाहपुर परिसर मे आयोजित रबी महाभियान

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में रबी महाभियान-2024 का उद्घाटन बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी जगदीशपुर संजय कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रबी महाभियान-2024 के अवसर पर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सहित नगर पंचायत से आये किसानों को उन्नत किस्म की रबी फसल के संबंध में जिला से आये कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी गई। उन्नत किस्म के बीजों को लगा कर रबी फसल की पैदवार बढाने पर विशेष रूप से बल दिया गया। रासायनिक खाद के उचित मात्रा का प्रयोग तथा कीड़े मकोड़ों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा के उपयोग के संबंध में भी उपस्थित किसानों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर नीतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, कृषि समन्वयक दिनेश कुमार, सीमा राय, कृषि सलाहकार रवि भूषण, विश्वकर्मा, उमाशंकर, शिवशंकर, संतोष, विनोद सहित अन्य कृषि कर्मी, किसान तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति 14 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

rktvnews

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

जयपुर के चतुर्वेद वेद-विद्यापीठ में आयोजित हुआ डा अनिल सुलभ का व्याख्यान, हुए सम्मानित।

rktvnews

ब्रह्मपुर महोत्सव में विशिष्ट क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मवीर कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के हाथों हुए सम्मानित।

rktvnews

रोङेबाजी मामले में दूसरे पक्ष ने कराई मारपीट की प्राथमिकी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment