RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:ठंड से राहत के लिए प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)01 दिसंबर।जिले में लगातार बढ़ती शीतलहर और ठंड के मद्देनज़र उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आमजनों को राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर तथा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था तुरंत प्रभाव से की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि ठंड का प्रभाव सामान्य जनजीवन पर न पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से सक्रिय, सुरक्षित एवं सुगम रहे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को स्वयं निरीक्षण करते हुए अलाव व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि जहां भी अलाव की आवश्यकता महसूस हो, उसकी सूचना संबंधित अंचल या नगर परिषद कार्यालय को दें ताकि तुरंत व्यवस्था की जा सके।

Related posts

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मृतक के परिजनों से मिले विधायक

rktvnews

जिलाधिकारी बक्सर ने की आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

गढ़वा:‘सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’ और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, एनडीएमए और गृह मंत्रालय के साथ बैठक की।

rktvnews

नई दिल्ली:भारत जोड़ने की पहल: भागवत के संदेश को MRM ने बताया राष्ट्रीय एकता का आधार।

rktvnews

Leave a Comment