RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के राजाबासा गांव अंतर्गत एक टोला में ‘मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना’ के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू, 6 परिवारों को मिला योजना का लाभ।

उपायुक्त ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की ली जानकारी।

ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी अन्य समस्याओं को जाना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)27 नवंबर।घाटशिला प्रखंड अंतर्गत राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत आज से विद्युत आपूर्ति शुरु हो गई है । बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन प्रदान किया गया जिसपर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की ।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी 6 परिवारों को सुरक्षित और सुचारू ढंग से विद्युत सुविधा मिलती रहे, आगे किसी प्रकार की बाधा न आए। उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं को भी सुना तथा मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत छूटे हुए गांव-टोलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास है । योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 20 सितंबर 26

rktvnews

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में कई एजेंडों पर विस्तृत चर्चा।

rktvnews

केंद्रीय महिला व बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और विदेश राज्य और संसदीय कार्य राज्य मंत्री, वी. मुरलीधरन, सऊदी अरब के जेद्दा में हज एवं उमराह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।

rktvnews

पटना:श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने किया बिहार कौशल मिशन द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन।

rktvnews

अधिवक्ता दिवस के रूप में आखिर क्यों मनाई जाती है भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती?

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment