RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:76वें संविधान दिवस पर विश्वविद्यालय में किया गया संविधान प्रस्तावना का वाचन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 26 नवंबर। 76वें संविधान दिवस के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के निर्देशन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवमाईत मिंज के मार्गदर्शन में कैंपस 01 स्थित राजकुमारी इंदिरा की प्रतिमा के समक्ष संविधान दिवस मनाया गया। लोक संगीत एवं कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव ने संविधान प्रस्तावना का वाचन किया, जिसे विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थी-विद्यार्थियों ने दोहराया।
इस दौरान प्रो. राजन यादव ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा दिया। संविधान ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देकर एकता और अखंडता को मजबूत किया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. नमन दत्त, अधिष्ठाता लोक संगीत एवं कला संकाय प्रो. राजन यादव व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. देवमाईत मिंज सहित शिक्षकगण, अधिकारीगण, संगतकारगण, कर्मचारीगण, एनएसएस के स्वयं सेवक एवं अधिकारीगण तथा शोधार्थी-विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

पटना :  प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित! एसआरपी कालेज मे हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में तीन प्रमुख इकाइयों का किया दौरा।

rktvnews

पटना: प्रियंका रानी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नए निदेशक के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए पदों के सृजन की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment