RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सेवा का अधिकार सप्ताह: सभी प्रखंडों व नगर निकायों में आयोजित शिविरों में अबतक प्राप्त हुए 20209 आवेदन, नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल।

25 पंचायतों व चारों नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर के प्रति दिखा उत्साह, आगामी शिविरों में भी नागरिकों से भागीदारी की अपील।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)26 नवंबर।पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत आज 25 पंचायत और चारों नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण भी किया गया। शिविरों में पहुंचे विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों में भी अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सेवाओं और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो। इस उद्देश्य से शिविरों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
शिविर में अबतक दिव्यांग पेंशन के 24, वृद्धा पेंशन के 2009, विधवा पेंशन 76, भूमि की मापी के 29, भूमि धारण प्रमाण पत्र 24, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 63, मृत्यु प्रमाण पत्र के 76, जन्म प्रमाण पत्र 136, आय प्रमाण पत्र 531, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 487, नया राशन कार्ड के 449, जाति प्रमाण पत्र के 645, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 281 आवेदन तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 15376 आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं बीडीओ-सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राईट टू सर्विस अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा।

rktvnews

आजमगढ़: अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित “बिटिया की बिदाई” पर फिल्म निर्माता ने फिल्म बनाने की इच्छा की जाहिर।

rktvnews

लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया,भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में ई-लूना का किया अनावरण।

rktvnews

नारनौल:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़,दिल्ली में चार आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:मंत्री जिवेश कुमार ने किया पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्राथमिक कॉरिडोर का निरीक्षण।

rktvnews

सारण:बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से बने अलग अलग डब्बों की समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment