RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण: उपायुक्त

शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना और परिसंपत्तियों का वितरण करना हो प्राथमिकता:उपायुक्त
सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप आमजनों को समय से मिले सेवाएं:उपायुक्त
नए लाभुकों का चयन और शिकायतों का निष्पादन हो पहली प्राथमिकता:उपायुक्त
नोडल अधिकारी आयोजित शिविर का करेंगे निरीक्षण:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में *आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह* के चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पांच दिनों में सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से किए गए शिकायतों के निष्पादन, ऑनलाइन दर्ज किए गए सभी आवेदनों की संख्या एवं परिसंपत्तियों के वितरण आदि कार्यों के वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले शिविर में झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से आए हुए सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री संबंधित कार्यो को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति बेहतर बनी रहे। आगे उन्होंने सभी दस प्रखंड के पंचायतों, नगर निगम व नगर परिषद के वार्ड में रोजाना आयोजित होने वाले शिविर के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना और परिसंपत्तियों के वितरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के अलावा शिकायतों का निष्पादन के साथ योग्य लाभुकों को जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने जिला स्तर से प्रतिनियुक्त विशेष नोडल अधिकारी को एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य सरकार द्वारा जिले के सभी पात्र व्यक्तियों की समस्याओं का निराकरण करते हुए अहर्ता रखने वाले लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर राजीव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, एडीएसएस, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सीएससी मैनेजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के द्वारा वाद संख्या 201/2024 का किया समाधान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

पटना:150 से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों ने ली इस्सयोग की ‘शक्तिपात दीक्षा’!ईश्वर की कृपा होती है तभी सदगुरु मिलते हैं : माँ विजया

rktvnews

जिला प्रशासन की पहल: जिले के बांस कारीगरों/उत्पादकों को मिलेगा बड़ा बाजार, ऑनलाइन बेस सकेंगे प्रोडक्ट!रोजगार सृजन के लिए बांस कारीगरों को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 भ्रष्टाचार-विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment