RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यों पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की गति सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व सेवाओं जैसे परिमार्जन, म्यूटेशन, अभियान बसेरा तथा सार्वजनिक वितरण सेवाओं जैसे राशन, पेंशन, मनरेगा, पीएमएवाई एवं एलएसबीए से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लंबित एनओसी को शीघ्र निष्पादित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही उच्च न्यायालय में विभिन्न विभागों के लंबित एम.जे.सी एवं सी.डब्ल्यू.जे.सी मामलों में समय पर शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण की नियमित जांच की जाए तथा जहां भी अतिक्रमण पाया जाए, वहां संबंधित व्यक्तियों पर आवश्यकतानुसार जुर्माना लगाया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता (आपदा), अपर समाहर्ता (विशेष कार्य), नगर आयुक्त, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर में माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर :थ्रो बॉल के चयनित खिलाड़ियों को जर्सी, गेंद, ट्रेक सूट,नेट इत्यादि, शंभू सिंह द्वारा जरासंध भवन में वितरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 25

rktvnews

राजस्थान:विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

रायपुर : दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना।

rktvnews

Leave a Comment