RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर। मंगलवार को उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।जिसमें मुख्य रूप से पोषण अभियान तहत FRS की समीक्षा करते हुए निदेशित किया गया कि सभी लाभार्थियो का FRS एक सप्ताह के अंदर 75%करते हुए पोषाहार देना सुनिश्चित करे, साथ ही पोषण ट्रैकर के अन्य इंडिकेटर( ग्रोथ मॉनिटरिंग, होम विजिट, VHSND, CBE,) पर डेटा 100 प्रतिशत अपलोड करवाना सुनिश्चित करे,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नल के जल की सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे, साथ ही वैसे आंगनवाड़ी केंद्रों पर शौचालय की सुविधा सभी केन्द्रों पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे,
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में इस माह में अपने लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत – प्रतिशत पूरा करने को कहा गया।
बैठक जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ज़िला प्रोग्राम कार्यालय ) , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान, एवं जिला मिशन समन्वयक उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

गोपालगंज:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 मतदाता सूची अद्यतन कार्य में शिथिलता और धीमी कार्य प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी, एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:10 दिवसीय एनसीसी कैंप में महिला कॉलेज की कैडेट्स ने मारी बाजी हुई सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समीति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यो के नामित होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment