RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सूचना भवन कार्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।आज सूचना भवन कार्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों, पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का आधार बताते हुए इसे संरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विषय “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। फेक न्यूज़, गलत सूचना, सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों के प्रसार की चुनौतियाँ, तकनीक के जिम्मेदार उपयोग, तथ्य-जांच की आवश्यकता और पत्रकारिता की नैतिकता जैसे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर साफ, सटीक और विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा डीपीआरओ कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम की पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्‍द्र मोदी’ की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार:आरा सांसद ने बिहार के 70 हजार करोड़ के घोटाले का लोकसभा में उठाया मुद्दा।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान विश्वविद्यालय के 33 वे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल।

rktvnews

पटना:आचार्य निशान्तकेतु की स्मृति में इस वर्ष से दिया जाएगा साहित्य साधना सम्मान : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment