RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न!परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को किया गया है लाभान्वित।

बेतिया/पश्चिमी चंपारण 07 जुलाई।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, डीपीओ, आइसीडीएस, नीना सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में चाईल्ड हेल्प लाइन, चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन, परवरिश योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, वृहत आश्रय गृह, बालिका गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पर्यवेक्षण गृह सहित एनसीपीसीआर से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुयी।
समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री अभय कुमार ने बताया कि परवरिश योजना के तहत 563 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। साथ ही अन्य चिन्हित बच्चों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जायेगा। चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन के तहत 119 बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है था उन्हें शीघ्र ही लाभान्वित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परविरश योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस योजना के क्रियान्वयन में तत्परता दिखायी जाय। 563 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया गया है, यह अच्छी बात है। शेष चिन्हित बच्चों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन के तहत चिन्हित 119 बच्चों को अविलंब लाभान्वित किया जाय। बच्चों के लिए विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था के साथ ही उनके अभिभावकों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि बालगृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान तथा पर्यवेक्षण गृह का विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कुमारबाग में निर्माणाधीन वृहत आश्रय गृह का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने हेतु नियमित रूप से अनुश्रवण एवं समीक्षा की जाय।

Related posts

बुद्ध पूर्णिमा आज !

rktvnews

गिरीडीह:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां” अभियान के तहत पौधारोपण किया, कहा इस अभियान का उद्देश्य है लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सामूहिक भागीदारी से गाँव-गाँव को स्वच्छ बनाना है।

rktvnews

भोजपुर:एनीमिया मुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों हेतु कैंप लगा, जांच के साथ इसके रोक थाम के लिए योगाभ्यास।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है : मुखिया गौतम सागर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 अक्टूबर 25

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment