RK TV News
खबरें
Breaking News

भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर की हीरक जयंती का शानदार आयोजन, कुलपति ने स्मारिका ‘समर्पण’ का किया विमोचन।

खैरागढ़/छग (रवींद्र पांडेय) 16 नवंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अतिथियों द्वारा संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका ‘समर्पण’ का विमोचन किया गया। इसके बाद देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे सुधि कलाकारों के द्वारा शास्त्रीय गायन एवं वायलिन वादन की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि आज का यह अवसर बहुत ही सुखद है, भातखंडे संगीत महाविद्यालय ने अपना शानदार 75 वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस दौरान कुलपति डॉ. शर्मा ने अपने शिक्षकीय एवं प्रशासनिक कार्यों का अनुभव साझा किया और कहा कि महाविद्यालय की बेहतरी के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं, जल्द ही यहां की समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में संगीत शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री से मिलकर चर्चा की है। वहीं महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य विषयों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से भी चर्चा की है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता चक्रवर्ती व विप्लव चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एंजेल चकमा की हत्या परआइसा SB कॉलेज ईकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जून 25

rktvnews

अंग दान हेतु विशेष बैठक आयोजित, परिवार के चार सदस्य अंगदान को तैयार:रामबाबू चौरसिया

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्‍करी के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय दिवस’ पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

उत्तर प्रदेश: वाराणसी:काशी हिन्दी विद्यापीठ -वाराणसी की नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी में 21 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किया गया शामिल।

rktvnews

Leave a Comment